राजकमल प्रकाशन समूह की सालाना दीपावली सेल ‘किताबतेरस’ 18 अक्टूबर यानी आज से शुरु हो गई है। इस बार किताबतेरस के मुख्य आकर्षण और ऑफर्स की जानकारी के लिए पढ़ें यह ख़ास ब्लॉग।

***

राजकमल प्रकाशन समूह की सालाना दीपावली सेल ‘किताबतेरस’ 18 अक्टूबर यानी आज से शुरु हो गई है। इसके तहत पाठकों को 27 अक्टूबर तक राजकमल की वेबसाइट और राजकमल प्रकाशन ऐप से किताबों की खरीदारी करने पर 40 प्रतिशत तक की आकर्षक छूट मिलेगी। साथ ही, पाठकों को प्रत्येक खरीद पर ‘दीपावली गिफ़्ट’ भी दिया जाएगा।

किताबतेरस उत्सव की अवधि के दौरान इस वर्ष प्रकाशित 200 से अधिक विभिन्न विधाओं की किताबों पर पाठकों को विशेष छूट दी जाएगी। यह छूट राजकमल प्रकाशन समूह की सभी शाखाओं में भी मान्य होगी। 500 रुपये से अधिक की खरीद पर देशभर में पाठकों को ‘फ्री डिलीवरी’ की सुविधा मिलेगी। इस वर्ष प्रकाशित 200 से अधिक विभिन्न विधाओं की किताबों पर पाठकों को विशेष छूट दी जाएगी। 

पाठकों को 2000 रुपये से अधिक की खरीद पर 5 प्रतिशत और 3000 रुपये से अधिक की खरीद पर 7 प्रतिशत की ‘अतिरिक्त छूट’ मिलेगी। 5000 रुपये से अधिक की खरीद पर 10 प्रतिशत की अतिरिक्त छूट के साथ ‘पुस्तक मित्र योजना’ की वार्षिक सदस्यता ‘निःशुल्क’ दी जाएगी। इस योजना के तहत पाठकों को राजकमल प्रकाशन की वेबसाइट और ऐप से किताबों की खरीद पर वर्षभर 25 प्रतिशत की छूट मिलती है।

‘हर घर दीपक-हर घर किताब’ अभियान की शुरुआत

राजकमल प्रकाशन के निदेशक आमोद महेश्वरी ने कहा, त्योहारी मौसम में हर साल राजकमल प्रकाशन समूह द्वारा किताबतेरस उत्सव में पाठकों को आकर्षक छूट पर किताबें उपलब्ध करवाई जाती है। इस बार किताबतेरस में पाठकों के लिए खास महाबचत कॉम्बो और दीपावली गिफ़्ट सेट मुख्य आकर्षण होंगे।

उन्होंने कहा, किताबतेरस उत्सव में हम इस वर्ष ‘हर घर दीपक-हर घर किताब’ अभियान की शुरुआत कर रहे हैं। हमारा उद्देश्य ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोगों को किताबों से जोड़ना और हर घर तक ज्ञान का प्रकाश फैलाना है। इस अभियान के माध्यम से हम त्योहार पर किताबों को उपहार स्वरूप देने के चलन को बढ़ावा देने का प्रयास कर रहे हैं। राजकमल प्रकाशन समूह त्योहार के मौसम में पिछले कई वर्षों से किताबतेरस का आयोजन कर रहा है। पाठकों को राजकमल प्रकाशन समूह के कई आयोजनों का बेसब्री से इंतज़ार रहता है, किताबतेरस उनमें से एक है।

 

[‘किताबतेरस’ उत्सव के ऑफर्स के बारे में अधिक जानकारी के लिए कृपया वेबसाइट का होम पेज को विजिट करें या +91 93113 97733 पर व्हाट्सएप करें।]